Thursday, April 18, 2019

भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीवीएल नरसिम्हा राव पर जूता फेंका गया

नई दिल्ली. भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। यह पहली बार है जब भाजपा कार्यालय में ऐसी कोई घटना हुई है। बताया जा रहा है कि जीवीएल प्रेस कॉन्फ्रेंस में भोपाल से भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर बात कर रहे थे। 

जीवीएल ने घटना के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं रोकी और पत्रकारों से बैठे रहने को कहा। उन्होंने कहा कि हमलावर ने कांग्रेस की मानसिकता दर्शाई है। इस दौरान भाजपा के महासचिव भूपेंद्र यादव भी मंच पर मौजूद थे।

जूता फेंकने वाले ने खुद को व्हिसल ब्लोअर बताया

घटना के बाद लोगों ने जूता फेंकने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया और बाहर ले गए। उसकी पहचान कानपुर के डॉ. शक्ति भार्गव के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, व्यक्ति ने बताया कि वह भोपाल से मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा को टिकट दिए जाने से नाराज था। उसे आईपी एस्टेट थाना ले जाया गया है, जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, जूता फेंकने वाले व्यक्ति ने खुद को कानपुर का व्हिसल ब्लोअर बताया है। उसने अपनी फेसबुक पोस्ट में 'लाल इमली मिल्स' के कर्मचरियों और पीएसयू कर्मचारियों की आत्महत्या का मामला उठाया था। इसके लिए उसने सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।

मां और भाइयों से चल रहा है संपत्ति विवाद

बताया जाता है कि कानपुर के सिविल लाइंस में डॉ. भार्गव का अस्पताल है। भार्गव का उनकी मां दया भार्गव और भाइयों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। वह पत्नी डॉ. शिखा भार्गव के साथ अलग रहते हैं। उनकी मां ने बहू और बेटे शक्ति भार्गव पर प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। प्रापर्टी के विवाद और परिवारिक विवाद की वजह से डॉ. भार्गव मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। भार्गव लैंड माफिया के रूप में भी जाना जाता है। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष उसके ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा भी पड़ा था।

2009 में पी चिदंबरम पर जूता उछाला गया था

इससे पहले 2009 में कांग्रेस नेता और तत्कालीन गृहमंत्री पी चिदंबरम पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जूता उछाला गया था। हालांकि, घटना के बाद कांग्रेस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। जूता फेंकने वाला व्यक्ति पत्रकार था।

बिहार के बांका में कुछ मतदाताओं ने दोबारा वोटिंग की कोशिश की। उन्हें रोकने की कोशिश में दोनों सुरक्षाकर्मियो को हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें छह ग्रामीण घायल हुए। 

107 साल की पद्म पुरस्कार विजेता सालुमरादा थिमक्का ने कर्नाटक की बेंगलुरु ग्रामीण सीट के लिए वोट दिया।

पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर स्थित चोपड़ा में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में एक ईवीएम तोड़ दी गई।

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में मतदान के दौरान वोटिंग प्रक्रिया को फेसबुक पर लाइव करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से एक एनसीपी छात्र संगठन के पदाधिकारी प्रणव पाटिल हैं।

जितेंद्र सिंह : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से दूसरी बार मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से हैं जो कांग्रेस नेता कर्ण सिंह के बेटे हैं।

कनिमोझी : द्रमुक संस्थापक एमके करुणानिधि की बेटी कनिमोझी तमिलनाडु की तुतुकुडी सीट से मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के टी. सुंदरराजन से है। मंगलवार को इनकम टैक्स ने कनिमोझी के आवास पर छापा मारा था।

सुशील कुमार शिंदे : पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे कांग्रेस के टिकट महाराष्ट्र की सोलापुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के जय सिद्धेश्वर शिवाचार्य महास्वामीजी से है। 

राज बब्बर : उत्तरप्रदेश की फतेहपुर सीकरी से राज बब्बर कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के राजकुमार चाहर और सपा-बसपा-रालोद के संयुक्त उम्मीदवार गुड्डू पंडित से है।

फारूक अब्दुल्ला : नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला पीडीपी के आगा मोहसिन, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के इरफान अंसारी और भाजपा के खालिद जहांगीर से है।

No comments:

Post a Comment

受2例新冠肺炎确诊病例影响 青岛胶州高三延迟开学

  齐鲁网·闪电新闻4月10日讯 近日 欧盟财长们已 色情性&肛交集合 同意向遭受新冠 色情性&肛交集合 病毒大流行打击的欧洲国家提供 色情性&肛交集合 5000亿欧元 色情性&肛交集合 (4400亿英镑;  色情性&肛交集合 5460亿美元) 色情性&肛交集合 的救助。 ...